Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईडी-सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में ‘आप’ का उग्र प्रदर्शन

October 8, 2026

ईडी-सीबीआई की कार्रवाई के विरोध में ‘आप’ का उग्र प्रदर्शन

बरनाला : पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और केंद्र की भाजपा के बीच सियासी टकराव लगातार गहराता जा रहा है। केंद्रीय जांच एजैंसियों की कार्रवाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने पंजाब के विभिन्न जिलों में आक्रामक रुख अपनाते हुए भाजपा नेताओं के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किए। इसी कड़ी में बरनाला में आप कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के आवास के बाहर पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और मोदी सरकार का पुतला फूंका।

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केवल सिंह ढिल्लों की कोठी के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और कड़े बैरिकेडिंग प्रबंध किए गए थे। इस प्रदर्शन में संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी, जिला योजना आयोग बरनाला के चेयरमैन परविंदर सिंह भग्गू, मेयर, हलका इंचार्ज तथा आम आदमी पार्टी की पूरी जिला लीडरशिप और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

2027 के चुनावों को लेकर डर रही है बीजेपी : सांसद मीत हेयर

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए संगरूर से आप सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा करवाए जा रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से पूरी तरह बौखला और फ्रस्ट्रेट हो चुकी है। मीत हेयर ने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

आप के विधायकों, मंत्रियों और नेताओं को डराने-धमकाने के लिए झूठे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी को ईडी द्वारा भेजा गया समन भी भाजपा का एक सोचा-समझा राजनीतिक
और चुनावी स्टंट है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें