Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अबोहर पुलिस को मिली सफलता, 11 मोटरसाइकिल व 4 साइकिल समेत 84 मोबाइल बरामद

January 29, 2023

अबोहर पुलिस को मिली सफलता, 11 मोटरसाइकिल व 4 साइकिल समेत 84 मोबाइल बरामद

फाजिल्का: पुलिस ने मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी फाजिल्का के हल्का अबोहर के डीएसपी सुखविंदर सिंह ने दी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अलग-अलग कंपनियों और मॉडल के 84 मोबाइल, 10 मोटरसाइकिल, 4 साइकिल समेत एक स्कूटी बरामद की गई है।

डीएसपी ने बताया कि अबोहर स्थित जूती बनाने की दुकान से जूतियां चोरी के मामले की जांच के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ दौरान नौजवानों ने बताया की चोरी के मोबाइल या अन्य समान वह अबोहर फाजिल्का रोड पर स्थित मोबाइल दुकानदार हरविंदर सिंह उर्फ हैपी को बेचते है। जिसे पूछताछ के लिए लाया गया था और 84 मोबाइल और मोटरसाइकिल और साइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस का दावा है कि आगे की पूछताछ में और भी बरामदगी की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें