Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

धुंध में हादसा: टीचर को लेने के लिए खड़ी स्कूल वैन से टकराया ट्राला

January 31, 2024

धुंध में हादसा: टीचर को लेने के लिए खड़ी स्कूल वैन से टकराया ट्राला

दोराहा: दोराहा से लुधियाना को जाते दक्षिणी बाईपास रोड पर धुंध के चलते गांव अजनोद के पास दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की वैन को पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्राला व वैन सड़क से नीचे उतर गए और वैन पलट गई। हादसे के वक्त स्कूल वैन में दो छात्र, एक सहायक कर्मचारी और चालक मौजूद थे, जिनका बचाव रहा। जानकारी के अनुसार दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल, लुधियाना की वैन सुबह विद्यार्थियों को लेकर गुरुद्वारा बाबा शहीद के पास अध्यापक का इंतजार करने के लिए सड़क किनारे रुकी हुई थी।

धुंध ज्यादा होने के चलते पीछे से आ रहे ट्राले ने वैन को टक्कर मार दी, जिसके चलते वैन और ट्राला सड़क किनारे दूर जा पहुंचा और वैन पलट गई। गनीमत रही कि वैन में सवार दोनों स्कूली बच्चे, चालक और सहायक कर्मचारी सही सलामत रहे। मौके पर दोराहा पुलिस ने पहुंचकर ट्राला चालक को काबू कर लिया। एसएचओ दोराहा विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें