Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में 4 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, 4 जिलों के युवा लगें भाग

September 22, 2026

लुधियाना में 4 अक्टूबर से अग्निवीर भर्ती रैली, 4 जिलों के युवा लगें भाग

लुधियाना: अतिरिक्त उपायुक्त शिखा भगत ने 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली ‘अग्निवीर भर्ती रैली 2026’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए सेना भर्ती कार्यालय, लुधियाना के निदेशक भर्ती एवं सेना अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।

सेना भर्ती कार्यालय, लुधियाना (जोनल भर्ती कार्यालय, जालंधर के अधीन) वज्र कोर के सहयोग से गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना में 4 से 10 अक्टूबर 2026 तक भारतीय सेना की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन करेगा। इस रैली में लुधियाना, मोगा, रूपनगर एवं एस.ए.एस. नगर (मोहाली) जिलों के वे पात्र युवा भाग ले सकेंगे, जिन्होंने सीईई परीक्षा उत्तीर्ण की है।

सेना भर्ती कार्यालय, लुधियाना के निदेशक भर्ती ने बताया कि पंजाब की सबसे बड़ी भर्ती रैलियों में से एक होने के नाते भर्ती प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी, सुचारू एवं सुरक्षित तरीके से पूरा करने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रैली में 6100 से अधिक उम्मीदवारों के भाग लेने की संभावना है।

ए.आर.ओ. लुधियाना की यह भर्ती रैली नागरिक-सैन्य सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसकी झलक 2024 एवं 2025 की अग्निवीर भर्ती रैलियों में भी देखी गई थी। इन रैलियों की उम्मीदवारों तथा नागरिक व सैन्य अधिकारियों ने खूब सराहना की थी।

अतिरिक्त उपायुक्त शिखा भगत ने कहा कि जिला प्रशासन पंजाब के युवाओं को अधिकतम रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भर्ती रैली के सफल संचालन हेतु भारतीय सेना को सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं बुनियादी ढांचागत सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि रैली के दौरान जलपान, स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, इंटरनेट सुविधा, मेटल डिटेक्टर, फायर टेंडर, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा दल आदि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें