Site icon Dainik Savera Times

अजनाला पुलिस ने हैरोइन ड्रग मनी सहित 11 लोगों को किया गिरफ्तार

अमृतसर: सीमावर्ती पुलिस जिला अमृतसर देहाती के थाना अजनाला में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है । डीएसपी अजनाला गुरमिंदर सिंह ने बताया है कि थाना अजनाला की पुलिस द्वारा गांव कोटली मौलवी में नाकाबंदी की गई। इस दौरान मोटरसाइकिल स्वार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान साजन मसीह निवासी अजनाला और हरपेज सिंह निवासी गांव कोट मौलवी के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी दलजीत सिंह निवासी गांव सूरापुर मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 295 ग्राम हैरोइन, एक लाख 2800 रु पए की ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पकड़े के आरोपियों से पूछताछ की गई पूछताछ के दौरान और साथियों के नाम सामने आए।

पुलिस द्वारा काली निवासी हरदोवाल, डेरा बाबा नानक और कप्तान सिंह निवासी गांव उमरपुर को गिरफ्तार किया है। इसी तरह एक अन्य मामले में कीर्तन दरबार ग्राउंड आजानाला के नजदीक से गुरविंदर सिंह निवासी गांव फूल चक, हैप्पी निवासी वार्ड नंबर 6 आदर्श नगर अजनाला को गिरफ्तार किया गया है। 21 ग्राम हैरोइन 700 की ड्रग मनी बरामद की गई है। थाना अजनाला में केस दर्ज कर और पूछताछ जारी है। पलविंदर सिंह निवासी अजनाला ,रणजीत सिंह निवासी गांव सूरेपुर ,जसबीर सिंह निवासी गांव नगल, दुष्यंत चोपड़ा निवासी अजनाला और सिमरनजीत सिंह निवासी गांव चंमियारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा कुल 276 ग्राम हैरोइन 13500 की ड्रग मानी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

ये भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, फायरिंग घटना के बाद जिंदगी को लेकर कह डाली ये बड़ी बात

Exit mobile version