Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Breaking: जालंधर के लांबड़ा के पास बड़ा हादसा, मोगा से आ रही प्राइवेट बस में बैठी सवारियो को लुटेरों ने लूटा और की मारपीट

January 1, 2024

Breaking: जालंधर के लांबड़ा के पास बड़ा हादसा, मोगा से आ रही प्राइवेट बस में बैठी सवारियो को लुटेरों ने लूटा और की मारपीट

पंजाब के जालंधर में इस समय की बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां सवारियों से भरी बस को रास्ते में रोककर लूट लिया गया है, लुटेरों ने करतार बस में बैठी सवारियों पर भी तेजधार हथियारों से हमला किया है। बस में बैठी सारी सवारियों को लुटेरों ने तेजधार हथियारों से घायल कर उन्हें लूट लिया जिसके पास जो मिला सब लूटकर ले गए। लुटेरे 4 बाइक्स पर सवार होकर आए थे। लुटेरों की संख्या 8 से10 के बीच बताई जा रही है।जिन्होंने लांबडा अड्डा के पास बस को रोका ओर उसमें घुसकर पहले बस कंडक्टर फिर बस चालक पर हमला किया। घायलों को अस्पताल पहुँचाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें