Site icon Dainik Savera Times

पंजाब में 4 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update

Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। इसके साथ ही राज्य के कई इलाकों में कोहरे की समस्या भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने आज से लगातार चार दिनों तक घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर तक सुबह और रात के समय पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इससे सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है।

फरीदकोट रहा पंजाब का सबसे ठंडा जिला

मौसम केंद्र चंडीगढ़ की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब और चंडीगढ़ के न्यूनतम तापमान में औसतन 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते तापमान अब सामान्य स्तर के आसपास पहुंच गया है।

तापमान के आंकड़ों के अनुसार, फरीदकोट प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बरनाला में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इन जिलों में घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की आशंका जताई है।

इसके अलावा, 19 से 22 नवंबर तक सुबह और रात के समय कोहरे का प्रभाव बना रह सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कम विजिबिलिटी के कारण सड़क और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

अगले पांच दिनों तक बारिश के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और चंडीगढ़ में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। हालांकि, सुबह और शाम के समय ठंड का असर लगातार महसूस किया जा सकता है।

पंजाब के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान

राज्य के अलग-अलग मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान 8 से 13.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा:

फरीदकोट: 8.0 डिग्री सेल्सियस

लुधियाना: 8.2 डिग्री सेल्सियस

पटियाला: 9.3 डिग्री सेल्सियस

अमृतसर: 10.6 डिग्री सेल्सियस

गुरदासपुर: 10.9 डिग्री सेल्सियस

चंडीगढ़: 11.2 डिग्री सेल्सियस

पठानकोट: 11.2 डिग्री सेल्सियस

मोहाली: 13.4 डिग्री सेल्सियस

बरनाला: 13.6 डिग्री सेल्सियस

अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें…

पटियाला में तापमान गिरा, बठिंडा में हुई बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में अलग-अलग जिलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पटियाला में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, लुधियाना के पीएयू मौसम केंद्र में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

इसके विपरीत, बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मौसम के इस बदलाव के बीच आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय लोगों को ठंड के साथ घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version