Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather Update: पंजाब में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

October 5, 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में 3 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 अक्टूबर के बीच राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हवाओं की रफ्तार सामान्य तौर पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज झोंकों के साथ यह करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

आज पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क

5 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। रविवार की तुलना में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। 4 अक्टूबर को पंजाब में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं बदलेंगी मौसम का मिजाज

उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाएं मौसम में बदलाव का संकेत दे रही हैं। एक सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। हालांकि, पूरे राज्य में एक साथ बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों में बारिश होने से दिन के तापमान में हल्की राहत मिल सकती है।

इन जिलों में 32 से 34 डिग्री रह सकता है तापमान

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला में दिन का अधिकतम तापमान करीब 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं, पंजाब के अन्य हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। यानी दिन का तापमान कई इलाकों में सामान्य से थोड़ा अधिक बना रह सकता है।

रात के तापमान में भी रहेगा अंतर

पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर सहित कुछ इलाकों में रात का न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में यह करीब 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिमी पंजाब में रात का तापमान सामान्य से कुछ कम रह सकता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें…

तेज हवाओं और बिजली गिरने से रहें सावधान

बारिश और आंधी के दौरान खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुओं को सुरक्षित स्थान पर रखना बेहतर होगा। तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं के आसपास जाने से बचना चाहिए। गरज-चमक के समय खुले मैदान में रहने से भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें