Site icon Dainik Savera Times

बम की धमकी मिलने के बाद जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

अमृतसर। जिले मशहूर सीनियर स्टडी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिये जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी करवा दिया है। प्रशासन ने कहा कि यह कदम बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

वहीं, बतादें कि अमृतसर के मशहूर सीनियर स्टडी स्कूल को आज सुबह एक संदिग्ध कॉल या मैसेज के जरिए बम धमाके की धमकी मिली थी। यह सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। जैसे ही स्कूल प्रबंधन को धमकी मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस की कई टीमें स्कूल पहुंचीं और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया।

खबर का पता चलते ही अभिभावकों में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि सब पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। धमकी की सूचना मिलते ही बम डिस्पोजल स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, फॉरेंसिक टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर को खाली करवाया। हर कमरे, गलियारे और मैदान में सर्च ऑपरेशन चलाया गया ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध चीज़ की पुष्टि की जा सके।

अन्य स्कूलों को भी मिली धमकी, सुरक्षा और कड़ी की गई
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सिर्फ सीनियर स्टडी स्कूल ही नहीं, बल्कि शहर के कई अन्य स्कूलों को भी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। इसके चलते पूरे शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Exit mobile version