Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाठीमार मोहल्ला में युवक पर गोलियां चलाने वाला शूटर अमन पासवान और उसका साथी गिरफ़्तार

August 7, 2025

लाठीमार मोहल्ला में युवक पर गोलियां चलाने वाला शूटर अमन पासवान और उसका साथी गिरफ़्तार

जालंधर: मंगलवार रात सोढल के लाठीमार मोहल्ला में हुए सनसनीखेज गोलीकांड को ट्रेस करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन पासवान तथा उसके एक सहयोगी राघव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा भी बरामद कर लिया गया। वहीं कमिश्नरेट पुलिस इस मामले को लेकर वीरवार सुबह प्रैस कांफ्रैंस के दौरान खुलासा करेगी। कमिश्नरेट पुलिस के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि सोढल के लाठीमार मोहल्ला में मंगलवार रात राहुल पुत्र तरसेम लाल की जांघों के बीच और हाथ में दो गोलियां मार पूरे क्षेत्र में दहशत फैलाई गई थी।

32 बोर देसी कट्टा तथा कारतूस बरामद
इस मामले में कमिश्नरेट पुलिस की अलग-अलग टीमों ने देर रात मुख्य शूटर अमन पासवान तथा उसके साथी राघव को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 32 बोर का देसी कट्टा तथा कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक की जांच मैं सामने आया है कि 1 साल पहले राहुल ने अमन पासवान के छोटे भाई विक्की के साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया था जिसका बदला लेने के लिए अमन पासवान अपने भाई को लेकर राहुल को सबक सिखाने गया था मगर उल्टा राहुल ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों की न केवल धुनाई कर दी थी बल्कि उनके मुंह पर पेशाब करते हुए जलील भी किया था।

6 माह कर रहा था प्लानिंग

सूत्र बताते हैं कि इस घटना के बाद अमन पासवान डकैती के केस में पकड़ा गया और जेल में चला गया। करीब 6 माह पहले वह जमानत पर आया और उसके बाद से ही राहुल की हत्या की योजना बना रहा था। बताते हैं कि इसी योजना के तहत वह 6 माह पहले यूपी से 30,000 में देसी कट्टा लेकर आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पिछले 6 माह से वह राहुल का काम तमाम करने की फिराक में घूम रहा था मगर उसे मौका नहीं मिल रहा था क्योंकि राहुल हर वक्त अपने साथियों के साथ झुंड में ही रहता था जिस कारण उसे मौका नहीं मिल पाया।

यह भी बताया जा रहा है कि मंगलवार रात राहुल के मोहल्ले में बैठ जाने की रेकी भी अमन पासवान के साथियों ने की थी इसके बाद पूरी प्लानिंग तैयार की गई और बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेआम राहुल पर उस समय गोलियां चला दीं। जब वह लाठीमार मोहल्ला में दोस्त के घर के बाहर बैठा हुआ था। वहीं इस मामले को लेकर कमिश्नरेट पुलिस की कई टीमें मैदान में उतर गई थी। आखिरकार देर रात करीब 12 बजे कमिश्नरेट पुलिस को कामयाबी मिली और सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी वार्ता से पर्दा उठाएगी।

ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें