Site icon Dainik Savera Times

1 महीने के अंदर अमित शाह का दूसरा पंजाब दौरा, परविंदर सिंह झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात

पंजाब डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब आ रहे हैं, जिसकी जानकारी बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने दी है। अमित शाह का करीब 20 दिन के भीतर ये दूसरा पंजाब दौरा है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री पहले मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलेंगे।

बता दें पंजाब में इस समय परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला काफी गर्माया हुआ है, जिसने नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस छेड़ दी है। जानकारी के अनुसार, अमित शाह अपने दौरे के दौरान मानसा, संगरूर और गुरदासपुर जा सकते हैं, जहां वे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। वे राज्य सरकार पर नशा और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी सवाल उठाएंगे।

भाजपा पहले ही पंजाब में निकाल चुकी है नशा मुक्ति यात्रा

भाजपा पंजाब में पहले ही नशा मुक्ति यात्रा निकाल चुकी है, जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। वहीं कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल भी नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

 

 

 

Exit mobile version