-
पंजाब डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब आ रहे हैं, जिसकी जानकारी बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने दी है। अमित शाह का करीब 20 दिन के भीतर ये दूसरा पंजाब दौरा है। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री पहले मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलेंगे।.