Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

DM सुसाइड मामले को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान- पंजाब के सांसद लिखकर दें, CBI को सौंप देंगे केस

March 23, 2026

DM सुसाइड मामले को लेकर अमित शाह का बड़ा बयान- पंजाब के सांसद लिखकर दें, CBI को सौंप देंगे केस

अमृतसर : पंजाब में आम आदमी पार्टी AAP सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर से जुड़े गंभीर मामले में नया मोड़ आया है। वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा (45) की सुसाइड की घटना के तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ और उनकी लाश अभी अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने लोकसभा में सवाल उठाया। इसके जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि’ पंजाब राज्य का मामला है। पंजाब के सारे सांसदों से मेरा निवेदन है कि मुझे लिखकर दे दें, मैं केस CBI को ट्रांसफर कर दूंगा।’

DM Suicide Case
DM Suicide Case

सामने आया सुसाइड का VIDEO

रंधावा के सुसाइड का CCTV फुटेज पहली बार मीडिया में आया। लगभग 3 मिनट के वीडियो में रंधावा को 21 मार्च की सुबह घर के आंगन में टहलते हुए दिखाया गया है। वीडियो में वह कुछ सोचते हुए अचानक रुकते हैं, सल्फास की गोलियां खा लेते हैं और पानी पीते हैं। इसके बाद उन्होंने मोबाइल से दूसरा वीडियो बनाया जिसमें कहा, “मैंने सल्फास खा ली, मंत्री लालजीत भुल्लर से तंग आकर अब मैं नहीं बचूंगा।”

 

परिवार का आरोप और 24 घंटे का अल्टीमेटम

रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी दी कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं कराएंगी। उन्होंने कहा कि मंत्री को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह अपने 2 बेटियों और एक बेटे के साथ सड़कों पर बैठ जाएंगी।

रंधावा की बेटी सीरत कौर ने कहा, “मैंने अब तक पापा की बॉडी नहीं देखी। अगर कोई आम आदमी होता तो पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर देती। क्या मंत्री के लिए अलग कानून है?”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें