Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाल्मीकि समाज की ओर से आज अमृतसर बंद की कॉल, इस स्थान पर दिया जाएगा धरना, पढ़िए…

January 27, 2025

वाल्मीकि समाज की ओर से आज अमृतसर बंद की कॉल, इस स्थान पर दिया जाएगा धरना, पढ़िए…

Amritsar Bandh Today : अमृतसर में टाउन हॉल के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने को लेकर आज वाल्मीकि समाज की तरफ से बंद की कॉल दी गई है। शहर के भंडारी पुल के पास आज वाल्मीकि समाज की ओर से प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें की बीते दिन एक व्यक्ति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी गई थी, जिसका वीडियो वाइरल होने के बाद से SC समाज में रोष है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और इस घटना को निंदनीय कहा है। बीती देर शाम पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मौके का जायजा लेने हेरिटेज स्ट्रीट पहुंचे। तो वहीँ कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने भी इस पर गुस्सा जाहिर किया है। गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान निंदनीय है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें