Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

February 12, 2025

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया। बता दें कि, पुलिस ने 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 02 किलो 251 ग्राम हेरोइन, 01 लाख 05 हजार रुपए ड्रग मनी और 01 आधुनिक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की। इसी के साथ ही पुलिस ने एक क्रूज वाहन भी जब्त किया है।

पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि, डीसीपी हरप्रीत मंडेर, एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह, एसीपी सेंट्रल जसपाल सिंह की देखरेख में मुख्य अधिकारी थाना इस्लामाबाद सब इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने पुलिस पार्टी एसआई सुशील कुमार व अन्य कर्मचारियों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर आरोपियों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब पुलिस पार्टी कबीर पार्क इलाके में नाकाबंदी के दौरान चेकिंग कर रही थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 किलो 251 ग्राम हेरोइन व 01 लाख 05 हजार रुपए ड्रग मनी व 01 पिस्तौल ग्लॉक बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार पता चला है कि फ्रांस में रहने वाले एक व्यक्ति के पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों के साथ संबंध हैं। फ्रांस में रहने वाले गुरदासपुर निवासी सिकंदर सिंह, जो कि गुरदासपुर निवासी आरोपी करणबीर सिंह के साथ पढ़ाई कर रहा था, ने ही करणदीप सिंह को फ्रांस में रहने वाले व्यक्ति से मिलवाया था। हेरोइन की यह खेप पाकिस्तान स्थित समालगढ़ से ड्रोन के जरिए गुरदासपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में भेजी जाती थी और फिर ये आरोपी हेरोइन प्राप्त कर उसे विभिन्न स्थानों पर पहुंचाते थे।

पुलिस आयुक्त भुल्लर ने कहा कि ड्रग सप्लायर्स, डीलर्स और उनके खरीददारों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच के लिए आगे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा अब तक खरीदी गई कुल नशीली दवाओं की मात्रा का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिस पर मुकदमा संख्या 38 दिनांक 09-02-2025 को अपराध 21(सी), 29/61/85 एनडीपीएस अधिनियम के तहत पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद, अमृतसर में दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी किरतपाल सिंह और पंकज वर्मा पर पहले ही शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें :- 49 दिन बाद खुला होर्मुज स्ट्रेट, ईरान का बड़ा ऐलान; दुनिया को मिली राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें