
Punjab Crime: पंजाब पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलो हेरोइन बरामद की है। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की।
ये भी पढे़ं :-
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सीमापार बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपी अलग-अलग जगहों से हेरोइन की खेप इकट्ठा करते थे और उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।
In a major breakthrough, Counter Intelligence, #Amritsar busts a narcotics smuggling network, arrests three accused, and recovers 25 Kg of Heroin.
Preliminary investigation reveals that the accused were operating on the directions of a cross-border smuggler and were involved in… pic.twitter.com/KWvFc1kQb0
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) July 7, 2026
जांच एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और ड्रग्स की सप्लाई चेन कितनी दूर तक फैली हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान तस्करी से जुड़े आगे और पीछे के लिंक की पहचान की जाएगी, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
पंजाब पुलिस ने कहा कि वह राज्य में सीमापार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रही है। पुलिस ने दोहराया कि ड्रग्स के काले कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पंजाब पुलिस ने अपने बयान में कहा कि वह राज्य को सुरक्षित और नशा मुक्त बनाने के अपने अभियान के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस का लक्ष्य न केवल नशे की खेप को रोकना है, बल्कि इसके पीछे काम करने वाले पूरे नेटवर्क को खत्म करना भी है।
ये भी पढे़ं :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...