Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराये के कमरे से 26.2 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर के चार आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किराये के कमरे से 26.2 ग्राम चिट्टा बरामद, अमृतसर के चार आरोपी गिरफ्तार

हिमाचलः नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मनाली की टीम ने झाड़ग स्थित एक किराये के कमरे में छापेमारी कर 26.2 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने अमृतसर के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :-

गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपये की नकदी, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सिल्वर फॉइल, लाइटर तथा नशीले पदार्थों के सेवन और अवैध कारोबार में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की। यह कार्रवाई पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह (35) निवासी गांव फतेहगढ़ राजपूतां, थाना झंडियाला, जिला अमृतसर, गहनेशाह उर्फ अंश (22) निवासी गली नंबर-7, मकान नंबर-580, थाना मजीठा, जिला अमृतसर, मनप्रीत कौर उर्फ काया (20) निवासी गली नंबर-7, मकान नंबर-580, थाना मजीठा, जिला अमृतसर और गीता (35) निवासी गांव खजाना, गेट बाबा नंदलाल बिल्डिंग, अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

नशा तस्करों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः डीएसपी

मामले को लेकर डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के दौरान चिट्टा सप्लाई करने वाले तस्करों, पेडलरों और पूरे नेटवर्क की पहचान कर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी की पूरी सप्लाई चेन का पर्दाफाश करने के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें