Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में, AQI GRAP-3 श्रेणी आया

November 2, 2024

अमृतसर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में, AQI GRAP-3 श्रेणी आया

Most Polluted City : बीती रात पटाखे फोड़ने के बाद पंजाब में वायु गुणवत्ता खराब हो गई है। पंजाब का अमृतसर देश के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में पहुंच गया है। शुक्रवार रात को हुई आतिशबाजी के बाद अमृतसर का AQI GRAP-3 श्रेणी में आ गया है। यह दिल्ली के प्रदूषण स्तर के बराबर है। चंडीगढ़ भी GRAP-3 श्रेणी से सिर्फ 3 AQI दूर है। सुबह चंडीगढ़ का औसत AQI 297 दर्ज किया गया, जबकि अमृतसर का AQI 339 है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब अमृतसर का AQI खतरनाक स्तर पर पहुंचा है।

कल शाम 4 बजे भी औसत AQI 350 दर्ज किया गया। अगर इसमें जल्द कमी नहीं आई तो सरकार को अमृतसर में GRAP-3 प्रतिबंध लगाने पर विचार करना पड़ेगा। वहीं, चंडीगढ़ में कल शाम प्रदूषण का स्तर 302 AQI रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन यह अस्थायी है।

वहीं, सुबह 7 बजे बठिंडा में AQI 131, जालंधर में 225, खन्ना में 220, लुधियाना में 266, मंडी गोबिंदगढ़ में 236 और पटियाला में 231 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार अमृतसर रेड कैटेगरी में है और पंजाब के ज्यादातर शहर ऑरेंज कैटेगरी में हैं।

अगर पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान की बात करें तो यह अभी भी सामान्य से ऊपर है। पंजाब में यह 2.1 डिग्री और चंडीगढ़ में 3.3 डिग्री ज्यादा है, लेकिन IMD के अनुसार जल्द ही यह सामान्य हो जाएगा। पंजाब में हवा की गति कुछ दिनों से काफी अच्छी है। ऐसे में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आने लगेगी और ठंड बढ़ने लगेगी। लेकिन यह एक शुष्क ठंड रहने वाली है क्योंकि आने वाले पूरे सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें