
अमृतसर: पंजाब पुलिस ने राज्य में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अमृतसर ग्रामीण पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त रूप से दो अलग-अलग अभियानों को अंजाम देते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने सीमा पार से तस्करी कर लाए गए 8 अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर साँझा की।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बरामद हथियारों में पाँच 30 बोर की पिस्तौल और तीन 9 मिमी की पिस्तौल शामिल हैं, जिनके साथ कई मैगज़ीन भी जब्त की गई हैं। ये हथियार देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन सकते थे।
Acting on specific intelligence inputs, Amritsar Rural Police, in two separate operations, including a joint operation with Border Security Force (BSF Punjab) seized 8 illegal weapons from 4 accused involved in trans-border arms trafficking.
Recovery: 8 pistols (5 of .30 caliber… pic.twitter.com/2sbnkGZV0m
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) July 23, 2025
घरिंडा थाना क्षेत्र में FIR दर्ज
इन अभियानों के दौरान अमृतसर जिले के घरिंडा थाना क्षेत्र में प्राथमिक रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला सीमा पार स्थित तत्वों से जुड़े संगठित अपराध नेटवर्क की ओर इशारा करता है। पूरे नेटवर्क और उसके संभावित संपर्कों की गहन छानबीन जारी है।
पंजाब पुलिस ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि वह राज्य में संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस तरह की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी ताकि राज्य में कानून-व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।