Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर मेयर के अधिकारियों को निर्देश; 30 मई तक दुरुस्त करे शहर की सीवरेज व्यवस्था

March 8, 2026

अमृतसर मेयर के अधिकारियों को निर्देश; 30 मई तक दुरुस्त करे शहर की सीवरेज व्यवस्था

अमृतसर: मेयर जतिंदर सिंह भाटिया ने नगर निगम के सिविल और ओ.एंड एम. विभागों के सभी शीर्ष अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का मुख्य एजेंडा शहर की सीवरेज व्यवस्था को बेहतर और अधिक कुशल बनाना था। भाटिया ने पार्षदों और आम जनता से सीवरेज संबंधी प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के सख्त निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपनी समस्याओं को मेयर के ध्यान में लाया गया। भाटिया ने आश्वासन दिया कि कार्य को शीघ्रता से पूरा करने के लिए आवश्यक जनशक्ति और वाहनों (मशीनरी) की कोई कमी नहीं होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 30 मई, 2026 तक पूरे शहर की सीवेज व्यवस्था की पूरी तरह से मरम्मत कर दें, ताकि भविष्य में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कर्तव्य में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में एसई संदीप सिंह, एकजोत सिंह, एक्सईएन मनजीत सिंह, भलिंदर सिंह, एस.पी. सिंह, स्वराजिंदरपाल सिंह के साथ-साथ विभिन्न एसडीओ और जेई विशेष रूप से उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें