
अमृतसरः पराली और फसल के बचे हुए हिस्से को जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए ब्लॉक खडूर साहिब में तैनात क्लस्टर ऑफिसर मनिंदर सिंह पर आज गांव कंग में ड्यूटी के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है।
जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर राहुल ने बताया कि मनिंदर सिंह को कंग, होठियां, हंसावाला, भरोवाल, पिंडियां, खख, गोइंदवाल साहिब और मियानी का क्लस्टर ऑफिसर लगाया गया है और उनके अंडर 3 नोडल ऑफिसर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए पूरा जिला प्रशासन इस समय फील्ड में तैनात है और जहां प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में कृषि और पुलिस विभागों की संयुक्त टीमें अलग-अलग गांवों में गश्त कर रही हैं और आग बुझा रही हैं, वहीं किसानों से अपील की जा रही है कि वे पर्यावरण और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए फसल के बचे हुए हिस्से को न जलाएं और इसके सही मैनेजमेंट के लिए खेती की मशीनरी का इस्तेमाल करें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...