Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरदासपुर फायरिंग के बाद अमृतसर में High Alert, अजनाला में कड़ी नाकाबंदी, बढ़ाई गई सुरक्षा

February 23, 2026

गुरदासपुर फायरिंग के बाद अमृतसर में High Alert, अजनाला में कड़ी नाकाबंदी, बढ़ाई गई सुरक्षा

पंजाब डेस्क: गुरदासपुर के आदिया गांव में फायरिंग में पुलिस कर्मियों की मौत के बाद बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि पुलिस ने कल देर रात से अमृतसर ग्रामीण के अजनाला इलाके में स्पेशल नाकाबंदी कर दी है।

पुलिस ने आने-जाने वाले सभी वाहनों की कड़ी चेकिंग शुरू कर दी है। DSP पवन कुमार ने कहा कि सुरक्षा कारणों से बॉर्डर पर अतिरिक्त सतर्कता रखी जा रही है।

DSP ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जाएगा और संदिग्धों की पहचान करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद प्रशासन ने जनता से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि इलाके में किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

अजनला इलाके में तैनात पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है और सभी मुख्य सड़कों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। DSP पवन कुमार ने कहा कि किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए सुरक्षा के नज़रिए से यह कदम ज़रूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें