अमृतसर: पंजाब में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित एक गैर-कानूनी हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 5 आधुनिक पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस और एक धारदार हथियार बरामद किया है। बरामद हथियारों में ग्लॉक 9 एमएम, पीएक्स5 .30 बोर, टॉरस 9 एमएम, पाकिस्तान में बना ग्रेटा 9 एमएम और एक अन्य .30 बोर पिस्टल शामिल है।
डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इस ऑपरेशन की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के जरिए साझा की। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में थे। आरोपी सीमा पार से भेजे गए हथियारों की खेप को रिसीव करने के बाद उन्हें अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करने का काम करते थे।
In a major breakthrough, #Amritsar Commissionerate Police dismantles a cross-border illegal arms module, arrests 5 accused & 1 juvenile, and recovers 5 sophisticated pistols (Glock 9mm, PX5 .30 Bore, Taurus 9mm, Gretta 9mm Made in Pakistan, and one .30 Bore), 34 live cartridges,… pic.twitter.com/cQF4EBbPPp
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 6, 2026
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में अमृतसर के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के आगे-पीछे के लिंक खंगाल रही है ताकि पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।
ये भी पढ़ें:
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...