Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

Amritsar Police

Amritsar Police

पंजाब डेस्क: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद की हैं।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की।

विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े होने का खुलासा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। आरोपियों पर आरोप है कि वे सीमा पार से भेजी जाने वाली नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप हासिल कर उसे आगे आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों तक पहुंचाते थे।

इस्लामाबाद और छेहरटा थानों में दर्ज हुई FIR

मामले को लेकर अमृतसर के इस्लामाबाद और छेहरटा पुलिस थानों में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और इनके संपर्कों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें…

नेटवर्क से जुड़े सभी सदस्यों की पहचान में जुटी पुलिस

जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं और ड्रग्स व हथियारों की सप्लाई चेन कितनी दूर तक फैली हुई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version