पंजाब डेस्क: चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में एक तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच शुक्रवार शाम हुई टक्कर में रिक्शा चालक घायल हो गया। हादसा इतना जोरदार था कि ई-रिक्शा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
मौके पर लोगों ने रोकी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कई लोगों ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बताया गया कि कार चला रहा व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था, जिसकी पहचान बाद में कांस्टेबल हरबिंदर सिंह के रूप में हुई।
हादसे के बाद हुई बहस
स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर के बाद कार चालक और ई-रिक्शा चालक के बीच बहस भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद कांस्टेबल कुछ समय तक घटनास्थल पर मौजूद रहा और बाद में सड़क किनारे बैठकर फोन पर किसी से बातचीत करता दिखाई दिया।
घायल चालक की लोगों ने की मदद
हादसे में ई-रिक्शा चालक के हाथों सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया और पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
ये भी पढ़ें…
पुलिस ने किया मामला दर्ज
थाना-34 के प्रभारी इंस्पेक्टर शादी लाल ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। हालांकि, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद का निपटारा कर लिया, इसलिए आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...