Punjab Police : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से चल रहे एक बड़े मादक पदार्थ-आतंकवादी नेटवर्क को करारा झटका दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से संचालित एक हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और 8.187 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।
पाकिस्तान से संचालित हेरोइन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, क्रमिक खुलासों और छापेमारी के बाद इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एनडीपीएस एक्ट के कई मामलों में कुख्यात तस्कर सोनी सिंह उर्फ सोनी भी शामिल है।
8.187 किलो हेरोइन बरामद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह होटल को अपने तस्करी अड्डों के रूप में इस्तेमाल करता था, जहां से नशे की खेप को नेटवर्क में आगे बढ़ाया जाता था। पुलिस अब गिरोह के संचालकों, सप्लाई चेन और फाइनेंशियल नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
In a major blow to cross-border narco-terror networks, Commissionerate Police Amritsar busts a heroin trafficking cartel operating from #Pakistan and recover 8.187 Kg Heroin.
On sequential disclosures and raids, 5 members are arrested including notorious smuggler Soni Singh @… pic.twitter.com/C2eqx0XxGu
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) September 8, 2025
पंजाब पुलिस ने साफ किया है कि वह संगठित अपराध और सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी लड़ाई को और तेज करेगी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...