पंजाब डेस्क: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से संचालित एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर इस कार्रवाई की जानकारी सांझा की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में नशे की सप्लाई और वितरण का काम कर रहे थे।
In a major breakthrough Amritsar Commissionerate Police busts a cross-border narcotics smuggling cartel, apprehends 5 accused and recovers 7.050 kg heroin.
Preliminary investigation reveals that the arrested accused were in contact with a #Pakistan-based smuggler and acting… pic.twitter.com/BkXnS1GGLl
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) April 21, 2026
दो थानों में दर्ज हुए मामले
इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। एक मामला थाना छेहरटा और दूसरा थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के पूरे लिंक ऊपर और नीचे दोनों स्तरों पर की जांच कर रही है ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।
नेटवर्क की गहराई से जांच जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक प्रारंभिक सफलता है और आगे की जांच में इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के अन्य सहयोगियों और सप्लाई चैन को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें…
पंजाब पुलिस का सख्त रुख
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान पूरी मजबूती से जारी है। पुलिस ने कहा कि ड्रग तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।