पंजाब डेस्क: अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की अंदरूनी कमेटी आज एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे SGPC मुख्यालय में निर्धारित है, जिसमें पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में दर्ज की गई FIR को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
संवेदनशील धार्मिक मुद्दे पर FIR
सरकार की ओर से दर्ज की गई यह FIR श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों से जुड़े बेहद संवेदनशील धार्मिक मुद्दे से संबंधित बताई जा रही है। इस घटना के बाद SGPC नेतृत्व ने तत्काल विशेष बैठक बुलाने का निर्णय लिया, ताकि स्थिति का आकलन कर आगे की रणनीति तय की जा सके।
सभी सदस्यों को भेजा गया नोटिस
SGPC के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने जानकारी दी कि बैठक के लिए सभी सदस्यों और अधिकारियों को पूर्व सूचना दे दी गई है। SGPC अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। माना जा रहा है कि इसमें वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें: पंजाब में घने कोहरे की दस्तक, इन 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी
कानूनी बिंदुओं, धार्मिक असर और आगे की कार्ययोजना पर मंथन
बैठक में FIR में शामिल सभी धाराओं की समीक्षा की जाएगी, साथ ही यह भी देखा जाएगा कि यह मामला धार्मिक दृष्टिकोण से क्या प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा, SGPC की अगली कार्रवाई चाहे वह सरकार से औपचारिक स्पष्टीकरण मांगना हो या कानूनी प्रक्रिया को तेज करना इन सभी बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...