जालंधर: आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन से जुड़ी वर्कर्स ने राज्यसभा सदस्य और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी वर्कर्स ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन उनका मानदेय जरूरत के हिसाब से नहीं बढ़ाया गया है। वर्कर्स का कहना है कि साल 2018 के बाद उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया है, जिससे मौजूदा महंगाई के दौर में इतनी कम रकम में परिवार का भरण-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है।
वर्कर्स ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उन्हें सिर्फ 2700 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। उनका कहना है कि आंगनवाड़ी सेंटरों में बच्चों और महिलाओं से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां निभाने के बावजूद उन्हें सही मानदेय नहीं मिल रहा है। इस मौके पर यूनियन नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों का मानदेय तुरंत बढ़ाया जाए और उनकी दूसरी लंबे समय से पेंडिंग मांगों को भी गंभीरता से लिया जाए। अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। विरोध के दौरान वर्करों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए, जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे संघर्ष जारी रखेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...