Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anmol Gagan Mann’s wedding : शादी के बंधन में बंधीं पंजाब की मंत्री Anmol Gagan Mann, देखें वीडियो

June 16, 2024

Anmol Gagan Mann’s wedding : शादी के बंधन में बंधीं पंजाब की मंत्री Anmol Gagan Mann, देखें वीडियो

Punjab cabinet minister Anmol Gagan Mann’s wedding : पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान रविवार को जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में एडवोकेट शहबाज सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। शादी की रस्म जीरकपुर के गुरुद्वारा नाभा साहिब में पूरी की गई। इस मौके पर दोनों परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। मंत्री से शादी करने वाले शहबाज सिंह सोही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। मंत्री दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

गुरुद्वारे में आनंद कारज के दौरान शहबाज पारंपरिक शेरवानी में नजर आए। उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी के साथ अपने लुक को पूरा किया। वहीं, मंत्री गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आईं।

मंत्री अनमोल गगन मान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पंजाबी गानों से लोगों के दिलों पर राज करने वाली मंत्री अनमोल ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी की। उनकी शादी जीरकपुर के मैरिज पैलेस में संपन्न हुई। कैबिनेट मंत्री के पति शहबाज और उनका परिवार जीरकपुर में ही रहता है। इससे पहले अनमोल गगन मान के घर पर मेहंदी की रस्में पूरी की गई। साथ ही जागो का कार्यक्रम भी रखा गया।

चंडीगढ़ और मोहाली में अपना ज्यादातर समय बिताने वाली एक पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

अनमोल के पति शहबाज एक कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जीरकपुर में रियल एस्टेट का बिजनेस भी है। खास बात यह है कि शहबाज का परिवार कांग्रेस पार्टी को समर्थन करता है।

कैबिनेट मंत्री के दूल्हे शाहबाज भी अपनी जी वैगन में परिवार के साथ पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई हैं।

साल 2022 में शुरू की थी राजनीतिक करियर
आपको यह भी बता दें कि अनमोल गगन मान एक पंजाबी गायिका थीं, जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत आम आदमी पार्टी से की थी। साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें मोहाली जिले के खरड़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला। चुनाव के दौरान उन्होंने अकाली दल के उम्मीदवार रणजीत सिंह गिल को हराया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें