Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar में आधी रात को हुआ एक और धमाका, 5 लोग गिरफ्तार : DGP Gaurav Yadav

May 11, 2023

Amritsar में आधी रात को हुआ एक और धमाका, 5 लोग गिरफ्तार : DGP Gaurav Yadav

अमृतसरः अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के समीप धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा तथा बुधवार रात को यहां एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अमृतसर में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा विस्फोट है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस सप्ताह हुए धमाकों के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ताजा विस्फोट बुधवार आधी रात को गुरु रामदास निवास इमारत के पीछे विस्फोट हुआ। अमृतसर के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने पहले बताया था कि पुलिस को आधी रात को ‘‘एक तेज आवाज’’ सुने जाने की सूचना मिली।

उन्होंने कहा, कि ‘आशंका जताई गई कि एक और धमाका हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और एक फॉरेंसिक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है। अमृतसर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि हम संदिग्धों को एहतियातन हिरासत में ले रहे हैं तथा पूछताछ कर रहे हैं। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘अमृतसर के कम तीव्रता के धमाकों के मामले सुलझा लिए गए। पांच लोग गिरफ्तार।’’

गौरतलब है कि छह मई को यहां स्वर्ण मंदिर के समीप ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ के समीप कम तीव्रता का धमाका हुआ था। इसके 30 घंटे से भी कम समय बाद इलाके में एक और विस्फोट की आवाज सुनाई दी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर ऐसी घटनाएं रोक पाने में ‘‘पूरी तरह नाकाम’’ रहने का आरोप लगाया। पहले के दो धमाकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

उन्होंने कहा, कि ‘मैं कह सकता हूं कि यह पूरी तरह सरकार की नाकामी है। अगर इसकी गहराई से जांच की गई होती तो गत रात की घटना नहीं होती।’’ एसजीपीसी प्रमुख ने इन घटनाओं के पीछे किसी साजिश का संदेह जताया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें