Armed attack on parking attendant : जालंधर। चुनमुन चौक के नजदीक लुक्स यूनिसेक्स सैलून के बाहर वैले पार्किंग कर्मी पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी वारदात सैलून के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। लोगों को मौके पर आता देख हमलावर फरार हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि थाना छह की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सैलून में काम करने वाले होशियारपुर निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह कई सालों से सैलून में काम कर रहा है। उनके सैलीन के नीचे शराब का ठेका है, जहां अक्सर युवक खुले में शराब पीते है। इस संबंध में उन्होंने ठेके के कारिंदों को कई बार समझाया कि लेकिन वह नहीं मानते हैं। इसी के चलते उनकी वैले पार्किंग में काम करने वाले राम स्वरूप ने युवकों को मना करने की कोशिश की तो युवक उसके साथ उलझ पड़े और बेरहमी से हमला करने लग पड़े। वह नीचे बचाने के कि भागे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को सूचित किया गया।
थाना छह के जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि सैलून के बाहर काम करने वाले व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। वह मौके पर पहुंचे तो पता चला घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी न ठेके कारिंदे से और न सैलून के कर्मी से बात हुई है।
Also Read :

