Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पावरकॉम के अधिकारियों के साथ बैठक; निर्बाध बिजली आपूर्ति का आश्वासन

September 8, 2026

पावरकॉम के अधिकारियों के साथ बैठक; निर्बाध बिजली आपूर्ति का आश्वासन

लुधियाना: पंजाब में बिजली संकट और लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में औद्योगिक संगठनों की ओर से प्रस्तावित धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने पावरकॉम के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद यह फैसला लिया। अधिकारियों ने उद्योगों को बिजली आपूर्ति को लेकर हरसंभव सहयोग और समस्या आने पर पूर्व सूचना देने का आश्वासन दिया है।

पावरकॉम मुख्य अभियंता के कार्यालय में हुई बैठक

बिजली संकट को लेकर औद्योगिक संगठनों ने बुधवार को फिरोजपुर रोड स्थित पावरकॉम सेंट्रल जोन कार्यालय के बाहर संयुक्त रूप से शांतिपूर्ण धरना देने का निर्णय लिया था। इसी बीच पावरकॉम के मुख्य अभियंता के कार्यालय की ओर से सभी औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों को गंभीर बिजली समस्या पर चर्चा के लिए बैठक में आमंत्रित किया गया।

बैठक में विभिन्न औद्योगिक संघों के अध्यक्षों और उनकी टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उद्योगों को पेश आ रही बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

समस्या आने पर पहले दी जाएगी सूचना

पावरकॉम अधिकारियों ने यह भी आश्वासन दिया कि यदि भविष्य में बिजली आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है और कटौती करना आवश्यक होता है, तो औद्योगिक इकाइयों को पहले से इसकी सूचना दी जाएगी। अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद औद्योगिक संगठनों ने अपना प्रस्तावित धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।

📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें