
लुधियाना: शहर में आए दिन लूटपाट गोली चलने के मामले आम देखने को मिलते हैं, इन बदमाशों को किसी का कोई डार्क आफ नहीं है। ताजा मामला लुधियाना में बीती रात ढाबे के बाहर खाना खा रहे परिवार पर तेजधार हथियारों व फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस हमले में परिवार जख्मी हो गया है, जिनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची, जहां पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बता दें ये मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।
इस मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी डिवीजन नंबर 6 प्रमोद राज ने बताया ने कि जगजोत सिंह नामक नौजवान जो ढाबे पर अपनी मां और बच्चे के साथ खाना खाने के लिए गए थे। वहां पर पुरानी रंजिश के चलते 5 के करीब नौजवानों ने उनपर हथियारों के साथ हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के सदस्य घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चला हुआ है।
थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले को लेकर आर्म्स एक्ट के साथ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)