Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विधायक जसविंदर सिंह रमदास ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ सीजन-4 का किया उद्घाटन

September 8, 2026

विधायक जसविंदर सिंह रमदास ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ सीजन-4 का किया उद्घाटन

अमृतसर: विधानसभा हलका अटारी के विधायक स. जसविंदर सिंह रमदास ने आज ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबलों के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अटारी में ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ सीजन-4 का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक जसविंदर सिंह रमदास ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं को अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से जुड़े युवा ही स्वस्थ, मजबूत और नशा-मुक्त पंजाब की नींव हैं।

विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में खेल संस्कृति को और प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ सीजन-4 का आयोजन किया जा रहा है। इन खेल मुकाबलों की शुरुआत ब्लॉक स्तर से हो रही है, जिसके बाद जिला स्तर तथा अंत में राज्य स्तर पर मुकाबले करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन खेल मुकाबलों में विभिन्न खेलों के खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं तथा शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पंजाब सरकार की ओर से नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की युवा पीढ़ी को खेल मैदानों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है। इस अवसर पर विधायक ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और पूरी मेहनत के साथ मुकाबलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें