Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

दीक्ष‍ित धवन की अगुवाई में गांव थांदा और वार्ड नंबर 69 व 58 में नशे के खिलाफ जागरूकता बैठकें आयोजित

October 14, 2026

दीक्ष‍ित धवन की अगुवाई में गांव थांदा और वार्ड नंबर 69 व 58 में नशे के खिलाफ जागरूकता बैठकें आयोजित

अमृतसर: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशिआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत माझा जोन के इंचार्ज दीक्षित धवन की अगुवाई में अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के गांव थांदा और वार्ड नंबर 69 व 58 में जनजागरूकता बैठकें आयोजित की गईं। वार्ड डिफेंस कमेटियों के सहयोग से हुई इन बैठकों में स्थानीय लोगों के सुझाव लिए गए और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

प्रशासन और जनता का सहयोग जरूरी

बैठकों को संबोधित करते हुए दीक्षित धवन ने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए पुलिस, सिविल प्रशासन और आम जनता के बीच आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पंजाब भर में 80 हजार से अधिक नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का दावा अभियान से जुड़े प्रबंधकों की ओर से किया गया है।

नशा तस्करी की सूचना देने के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

दीक्षित धवन ने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास नशा तस्करी से संबंधित कोई जानकारी मिलती है, तो वे इसे सेफ पंजाब हेल्पलाइन और व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 97791-00200 पर साझा करें। इस दौरान लोगों को बताया गया कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने की व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने क्षेत्रों को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने की अपील की।

बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद

इन जनजागरूकता बैठकों में स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ), जिला सिविल प्रशासन के अधिकारी, नशा मुक्ति मोर्चा और ‘युद्ध नशਿਆਂ विरुद्ध’ अभियान से जुड़े सदस्य शामिल हुए।

इस अवसर पर हनी नाहर, जै कुच्छ बुट्टर, रजेश हांडा, मैडम मोनिका, नरेश भगत, रोहित जोली, राजू भाटिया, राजकुमार, बोवी, सुदेश कुमार और वार्ड डिफेंस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें