Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

आबादी कालाचक्क में हरे वृक्षों पर चला कुल्हाड़ा, सरकार की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम पर प्रहार

June 25, 2024

आबादी कालाचक्क में हरे वृक्षों पर चला कुल्हाड़ा, सरकार की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम पर प्रहार

सरना: जहां जून महीने में सरकार पर्यावरण बचाने को लेकर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पौधे लगाने की महिम चला रही है, वहीं सुजानपुर की आबादी कालाचक्क नहर के किनारे खैर के हरे वृक्षों पर किसी द्वारा कुल्हाडा चला दिया गया है, और सरकार द्वारा चलाई जा रही पर्यावरण की मुहिम पर यह एक करारा प्रहार है। इस संबंधी जानकारी देते हुए कालचक्क निवासी ओम प्रकाश तथा श्याम लाल ने बताया कि कालाचक्क नहर के किनारे सुबह देखा तो किसी ने रात के खैर के हरे भरे वृक्ष काट दिए थे और मोटे तने को चोर उड़ा कर ले गए थे, जबकि ऊपर वाले हिस्से को साथ लगती ओम प्रकाश की जमीन में फेंक दिए थे, जिसके चलते ओम प्रकाश की जमीन में लगी तारे भी टूट गई।

जिससे उसका नुकसान हो गया, वहीं उन्होंने प्रशासन तथा सरकार से अपील की है, कि वृक्ष चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस संबंधी गार्ड मंजीत सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे ध्यान में है। यह मामला कुछ दिन पहले का है तथा इस संबंधी कार्रवाई करते हुए डैमेज रिपोर्ट कर दी गई है। पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है, कि यह किसकी ओर से किया गया है। इस संबंध जब डीएफओ धर्मवीर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे ध्यान में नहीं था, अब मामला मेरे ध्यान में आ गया है। अभी इसका पता करवा कर इस संबंधी बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें