Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

10 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा बैसाखी जत्था, 1800 श्रद्धालुओं को वीजा मिलने की संभावना

April 5, 2026

10 अप्रैल को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा बैसाखी जत्था, 1800 श्रद्धालुओं को वीजा मिलने की संभावना

पंजाब डेस्क: बैसाखी के मौके पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन के अनुसार, पहले यह जत्था 12 अप्रैल को रवाना होकर 21 अप्रैल को वापस आने वाला था लेकिन अब नए कार्यक्रम के तहत श्रद्धालु 10 अप्रैल को भारत से रवाना होंगे और 19 अप्रैल को वापस लौटेंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस यात्रा के लिए SGPC की ओर से कुल 1860 पासपोर्ट भेजे गए हैं। इनमें से लगभग 1800 श्रद्धालुओं को वीजा मिलने की संभावना है।

बता दें हर साल बैसाखी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पाकिस्तान में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए जाते हैं। ये गुरुद्वारे 1947 के विभाजन के बाद पाकिस्तान में रह गए थे, इसलिए संगतों में वहां जाकर मत्था टेकने को लेकर खास उत्साह रहता है। इस बार भी श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर काफी उमंग और श्रद्धा देखने को मिल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें