Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में पटाखों/आतिशबाजियों के अवैध निर्माण और भंडारण पर रोक, आदेश जारी

October 11, 2023

लुधियाना में पटाखों/आतिशबाजियों के अवैध निर्माण और भंडारण पर रोक, आदेश जारी

लुधियाना : पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना में पटाखों/आतिशबाजी के अवैध निर्माण और जमा/भंडारण पर सख्त पाबंदी लगाई गई है। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन-कम-लोकल हरमीत सिंह हुंदल ने अपने आदेश में कहा कि उनके ध्यान में आया है कि आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है, जिसमें दशहरा/दिवाली मुख्य त्योहार है, जिसमें आम जनता द्वारा आतिशबाजी/पटाखों का इस्तेमाल किया जाता है।

पढ़े बड़ी खबरें : धार्मिक जगह पर रील बनाने के लिए लड़की ने की हदें पार, हरकतें देख भड़के लोग, बोले…

उन्होंने आगे बताया कि अनेक व्यक्तियों द्वारा विभिन्न प्रकार के पटाखे/आतिशबाजियाँ जिनमें विभिन्न प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ होते हैं जो मानव शरीर के लिए हानिकारक होते हैं, अवैध रूप से निर्मित एवं भण्डारित किये जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस सामग्री के फटने/विस्फोट से जान-माल की हानि हो सकती है। इसलिए जनहित में विशेष कदम उठाए जाने की जरूरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें