Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैबिनेट मंत्री Barinder Goyal ने स्वर्ण पदक जीतकर आए नौजवान खिलाड़ी लवी को किया सम्मानित

October 23, 2025

कैबिनेट मंत्री Barinder Goyal ने स्वर्ण पदक जीतकर आए नौजवान खिलाड़ी लवी को किया सम्मानित

लहरागागा: लहरागागा के नजदीकी गांव सेखूवास के रहने वाले नौजवान खिलाड़ी लवी सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई किक बाकसिंग नैशनल चैंपियनशिन में अंडर-16 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। उसकी इस प्राप्ति को देखते हुए अभी उसका चुनाव एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जोकि आने वाले समय में होनी है। इस उपलब्धि के लिए कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लवी सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं, जो मान वाली बात है। गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार खेलों के प्रोत्साहित के लिए बचनबद्ध है और खिलाड़ियों को को उच्च स्तरीय सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर प्रदान किए जा रहे हैं ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का झंडा लहरा सकें। पंजाब सरकार द्वारा गांवों में उच्च स्तर पर खेल के मैदान और स्टेडियम बनाए जा रहे है ताकि हर गांव का युवा अपने खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सके और प्रांत का नाम रोशन कर सके।

गोयल ने कहा कि लवी सिंह जैसे युवा खिलाड़ी अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और गांव स्तर पर टैलंट को निखारने के लिए सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्नी ने खिलाड़ी के परिवार को बधाई दी और माता पिता की हौसला अफजाई ही बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस अवसर पर पी.ए. राकेश गुप्ता गांव के सरपंच, पंच, विभिन्न गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें : US Israel Iran War: बेटी के साथ दुबई में फंसी लारा दत्ता, रो-रोकर बयां किया दर्द

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें