एंटरटेनमेंट डेस्क: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच जारी टकराव का असर अब आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारों पर भी पड़ा है। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए हैं कि दुबई से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। इसी वजह से कई भारतीय कलाकार दुबई में फंस गए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि वह भी इस समय दुबई में हैं। हालात को लेकर काफी भावुक और परेशान हैं। लारा अपनी बेटी सायरा के साथ दुबई में मौजूद हैं और उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों में उन्होंने बेहद डरावने हालात देखे हैं।
वीडियो में लारा दत्ता ने कहा कि पिछले तीन साल से दुबई उनका दूसरा घर बन चुका है और वह अपना ज्यादातर समय यहीं बिताती हैं, जब से यूएस-इजराइल-ईरान टेंशन की स्थिति बनी है। वह दुबई में ही हैं। लारा यहां एक ब्रांड शूट के सिलसिले में आई थीं। शूट के दौरान ही उन्होंने स्टूडियो के ऊपर तेज धमाकों और मिसाइलों की आवाज सुनी।
लारा ने बताया कि जैसे ही धमाकों की आवाज आई, स्टूडियो में मौजूद सभी लोग घबरा गए और वहां से बाहर निकलने लगे। उन्होंने अपनी आंखों से मिसाइलों को इंटरसेप्ट होते देखा। पिछले कुछ घंटे बेहद तनाव भरे रहे हैं। उनके पति महेश काम के सिलसिले में शहर से बाहर हैं, जिस वजह से वह और उनकी बेटी काफी घबराई हुई हैं।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने कहा कि वे सुरक्षित इलाके में रह रही हैं, लेकिन फिर भी आसमान में लगातार उड़ते जेट और दूर-दूर तक सुनाई देने वाले धमाके डर पैदा कर रहे हैं। कई बार धमाकों की आवाज इतनी तेज होती है कि घर की खिड़कियां तक हिलने लगती हैं। हालांकि लारा दत्ता ने यह भी कहा कि यूएई की सरकार हालात को संभालने के लिए अच्छा काम कर रही है और लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने उन लोगों की भी तारीफ की जो मुश्किल हालात के बावजूद देश की सेवाओं को जारी रखे हुए हैं।
लारा ने बताया कि वह जल्द से जल्द भारत लौटने की कोशिश कर रही हैं। उनके इस वीडियो पर कई सेलेब्स और फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता सुधांशु पांडे ने कमेंट करते हुए लिखा कि सब कुछ जल्द ठीक हो जाएगा और उन्हें मजबूत बने रहने की जरूरत है।
बता दें इससे पहले अभिनेत्री सोनल चौहान और ईशा गुप्ता भी दुबई में फंस गई थीं। सोनल चौहान ने तो हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी से मदद की अपील भी की थी। बाद में वह सुरक्षित भारत लौट आईं। इसी बीच अभिनेता सोनू सूद भी विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए आगे आए हैं और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...