पंजाब डेस्क: बटाला से एक बड़ी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें सिर्फ साढ़े तीन साल की बच्ची चाइना डोर की चपेट में आ गई और उसका चेहरा और गला बुरी तरह से काट गया।
जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने माता-पिता के साथ बाइक पर बटाला से अपने गांव मुल्लियाँवाल जा रही थी। इसी दौरान बटाला पावर प्लांट के पास अचानक चाइना डोर की चपेट में आ जाने से बच्ची का चेहरा और गला गंभीर रूप से कट गया। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों ने तत्परता दिखाई और बच्ची की जान बचाने के लिए उसके चेहरे और गले पर करीब 65 टांके लगाए।
ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने राज्य में रोकी अख़बारों की सप्लाई, जानें इस कार्रवाई के पीछे की असली वजह
खौफनाक वायर से बढ़ते हादसे
चाइना डोर, जिसे आमतौर पर “खूनी वायर” के नाम से जाना जाता है, इलाके में बच्चों और आम लोगों के लिए लगातार खतरे का कारण बन रहा है। स्थानीय लोग बताते हैं कि बच्चों को इस वायर से डराने या समझाने की कोशिशें व्यर्थ जा रही हैं। इस वजह से हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं और लोग अपने प्रियजनों की सुरक्षा के लिए बेहद सतर्क रहने को मजबूर हैं। यह घटना फिर से यह सवाल उठाती है कि क्या चाइना वायर के उपयोग और सुरक्षा को लेकर पर्याप्त जागरूकता और कदम उठाए जा रहे हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...