Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए संदिग्धों के घरों में चलाया तलाशी अभियान

June 14, 2024

बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए संदिग्धों के घरों में चलाया तलाशी अभियान

बठिंडा: एसएसपी दीपक पारिक के दिशा-निर्देशों पर शनिवार को एसपी डिटैक्टिव अजय गांधी व डीएसपी इन्वैस्टिगेशन राजेश शर्मा के नेतृत्व में धोबियाना बस्ती में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआईए वन और टू की टीमों के अलावा थाना पुलिस ने संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली। डीएसपी राजेश शर्मा ने बताया कि जिले में शरारती तत्वों और नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर संदिग्धों के घरों में तलाशी ली गई है। इस सर्च आपरेशन से पहले इलाके के अंदर और बाहर जाने वाली सड़कों को सील कर दिया गया, ताकि कोई भी अपने इलाके से बाहर न निकल सके। इस दौरान पुलिस टीम ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने लोगों से अपील कि अगर आपके पास कोई संदिग्ध व्यक्ति या नशा तस्कर है, तो उसकी जानकारी 75080-09080 नंबर पर दें। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें