
पंजाब डेस्क: पंजाब के बठिंडा जिले में भयानक एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार सभी लोग बठिंडा से गुजरात जा रहे थे।
ये भी पढ़ें: गोविंदा के अफेयर पर पत्नी सुनीता की तीखी प्रतिक्रिया, बोलीं- माफ नहीं करूंगी
जानकारी के अनुसार, गुजरात पुलिस में तैनात महिला पुलिस कर्मी अमिता अपने चार दोस्तों अंकुश, भरत, चेतन और सतीश के साथ बठिंडा से गुजरात जा रही थी। गाड़ी की तफ्तार तेज थी, जिस कारण वह गांव गुरथड़ी के पास मैन हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके पहुंचने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि पांचों लोग गुजरात से पंजाब घूमने आए थे।
ये भी पढ़ें: जापान दौरे पर जन्मदिन मनाती दिखीं इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार ही सामने आई है, हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी। तुरंत लोग मदद के लिए दौड़, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...