Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बठिंडा के मलोट रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, 12 साल के बच्चे की मौत, चार लोग घायल

November 10, 2026

बठिंडा के मलोट रोड पर तेज रफ्तार कार का कहर, 12 साल के बच्चे की मौत, चार लोग घायल

बठिंडा: जिले के मलोट रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार ने मोटरसाइकिल सवारों और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर से घायल हुए सभी लोगों को तुरंत बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान खेता सिंह बस्ती निवासी कौर सिंह के बेटे अमृत सिंह (40), रूप राम की पत्नी ममता (36), गांव सिवियां निवासी पल्ली (15) और गांव देओन निवासी संदीप सिंह के बेटे हरमन (12) के रूप में हुई है। हादसे में 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है और उसे जल्द पकड़ने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें