Beladar Union Pays Tribute to Bhagat Singh : मोगा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस पर बेलदार यूनियन की ओर से श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। यूनियन पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने युवाओं से देशहित, सामाजिक समानता और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस दौरान यूनियन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि सफाई सेवक यूनियन के प्रधान जसवीर गिल, सफाई सेवक यूनियन के प्रधान सोमनाथ चोपड़ा तथा बेलदार यूनियन के प्रधान निरोतम बोहत ने शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने हमेशा जुल्म और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की।
उन्होंने देशवासियों को आजादी दिलाने के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा स्वीकार किया। उनकी कुर्बानी को देशवासी कभी भुला नहीं सकते। वक्ताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि भगत सिंह की सोच को केवल समारोहों तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाया जाए। युवाओं को देशहित, सामाजिक समानता और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा भगत सिंह के जीवन से लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह आज भी करोड़ों देशवासियों के दिलों में जीवित हैं। इस अवसर पर सफाई सेवक यूनियन के जनरल सेक्रेटरी विश्वनाथ जोशी, एसडीओ गुरजोत सिंह, एसडीओ पवनप्रीत सिंह, जीवन कुमार जेई, पूर्व प्रधान सतपाल अंजान, बेलदार यूनियन के सचिव अमनदीप सिंह, चेयरमैन जसवेल सिंह, चीफ सेक्रेटरी सुरिंदर सिंह, कैशियर बलवीर सिंह, वाइस चेयरमैन प्रवीण कुमार, सीनियर वाइस प्रधान सोढ़ी सिंह, वाइस प्रधान हरदीप कौर, वाइस सेक्रेटरी जसविंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान सभी ने शहीद भगत सिंह अमर रहें के नारे लगाए और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...