Moga to Hold Disaster Awareness Programme : मोगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की ओर से नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 30 सितंबर को शाम 5 बजे शहीद भगत सिंह पार्क, वार्ड नंबर 44 में कम्युनिटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों को आपदा से पहले की तैयारी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, आग से बचाव, प्राथमिक चिकित्सा और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन ने आपदा मित्रों, कम्युनिटी वालंटियरों और सामाजिक संस्थाओं से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को आपदाओं से निपटने की तैयारी, आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षा के विभिन्न उपायों के बारे में जागरूक करना है। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए विशेष कार्य अधिकारी (शहरी विकास) मिस हर्षिता शर्मा द्वारा विशेष बैठक की गई। बैठक में वार्ड सदस्यों, कम्युनिटी के प्रमुख व्यक्तियों, आपदा मित्रों, कम्युनिटी वालंटियरों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मिस हर्षिता शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा, लोगों की भागीदारी, सुरक्षा प्रबंधों तथा विभिन्न विभागों के बीच तालमेल के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान लोगों को आपदाओं से पहले की तैयारी, आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाई जाए। मिस हर्षिता शर्मा ने कहा कि आपदा प्रबंधन में जागरूकता और समय पर तैयारी से जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि कम्युनिटी स्तर पर लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आपदा मित्रों, कम्युनिटी वालंटियरों और सामाजिक संस्थाओं से ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया, आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों, प्राथमिक चिकित्सा तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी। इसके साथ ही कम्युनिटी सदस्यों को संकट की घड़ी में प्रशासन और संबंधित आपातकालीन सेवाओं के साथ तालमेल करने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आपदा मित्र और कम्युनिटी वालंटियर किसी भी आपातकालीन स्थिति में प्रशासन और आम लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में भूमिका निभा सकते हैं।अंत में उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से 30 सितंबर को शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित होने वाले कम्युनिटी जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की
मेष: दिन शुभ रहेगा...