
Beware of ‘traitors’ in Congress: Bhupesh Baghel : अमृतसर। ‘हर बूथ मज़बूत’ कार्यक्रम के दौरान एआईसीसी महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के भीतर मौजूद स्लीपर सेल और गद्दारों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव पूरे संगठन की ताकत से लड़े जाएंगे, जबकि पंजाब की कानून-व्यवस्था और आम आदमी पार्टी सरकार पर भी तीखा हमला बोला।
इस अवसर पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में लगे नारों का स्वागत करते हुए, कहा कि वह पार्टी के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में से एक हैं। यहां आयोजित ‘हर बूथ मज़बूत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, बघेल ने जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2026 को ‘संगठन सृजन साल’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, ताकि बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की ओर से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करने के बाद ही की गई है। इस दौरान पार्टी के भीतर मौजूद गद्दारों से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए, बघेल ने वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का हवाला दिया, जो अक्सर कांग्रेस के भीतर अन्य पार्टियों के “स्लीपर सेल” के बारे में चेतावनी देते रहे हैं। बघेल ने जोर देते, कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में आगामी चुनाव केवल उम्मीदवार नहीं, बल्कि पूरा संगठन लड़ेगा।
उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना सबसे जरूरी है और यदि बूथ जीते जाएंगे तो चुनाव भी जीते जाएंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार को हराना और सत्ता से हटाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है, क्योंकि इसने पंजाब को न केवल अराजकता की ओर धकेला है, बल्कि राज्य को जमकर लूटा भी है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में कोई भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। राज्य में गैंगस्टरों का राज है और दिन-दहाड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...