Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवंत मान ने अपने पैतृक गांव में डाली वोट- कहा, जन विकास और जन-पक्षीय नीतियों के पक्ष में फैसला सुनाएंगे

December 14, 2025

भगवंत मान ने अपने पैतृक गांव में डाली वोट- कहा, जन विकास और जन-पक्षीय नीतियों के पक्ष में फैसला सुनाएंगे

संगरूर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने पैतृक गांव में वोट डालकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया और उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समितियां प्रदेश के विकास को और गति देंगी।

ये भी पढ़ें- टी20 विश्व कप से पहले बड़ा झटका, ये स्टार बल्लेबाज हुआ सस्पेंड… मैच फिक्सिंग के आरोप 

वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये चुनाव ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की नींव के रूप में काम करती हैं क्योंकि इससे लोग जमीनी स्तर पर अपना काम करने में सक्षम होते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये चुनाव जनता की सेवा करने के इच्छुक युवा राजनेताओं के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में काम करती हैं।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में वोट डालें और प्रदेश के विकास तथा तरक्की में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह अधिकार हमारे दादा-परदादाओं द्वारा बहुत संघर्ष के बाद प्राप्त किया गया है और इसका प्रयोग बड़े जनहित में पूरी सावधानी और सोच-समझकर किया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने लोगों से अपील की कि वे सही उम्मीदवारों को चुनने के लिए वोट के अधिकार का प्रयोग करें जो जनता के क्षेत्रों में उनकी आवाज बन सकें।

सरकारी तंत्र के दुरुपयोग संबंधी विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए प्रशंसा का हकदार है। उन्होंने कहा कि विपक्ष, खासकर अकाली दल बादल ने हमेशा गैंगस्टरों की सरपरस्ती की है और इन चुनावों में भी उनकी इस्तेमाल करने की कोशिश की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रशासन चुपचाप बैठकर इन गैंगस्टरों को अपनी ताकत दिखाते और चुनाव प्रक्रिया में रुकावट पैदा करते नहीं देख सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के 2400 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सरकारी तंत्र का कोई दुरुपयोग नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी हार से घबराकर विपक्ष ऐसे घटिया हथकंडे अपनाकर रहा है। भगवंत सिंह मान ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें गैंगस्टरों से धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी धमकियां सिर्फ अकाली दल की ओर से दी जा रही हैं क्योंकि उन्होंने गैंगस्टरों और उनके रिश्तेदारों को टिकटें दी हैं, जो लोगों को धमकियां दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि लोक सभा सदस्य चन्नी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे अपनी पार्टी की हार से घबराकर गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। गुरबानी की तुक “पवन गुरु, पानी पिता, माता धरति महत” का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सम्मानित गुरु साहिबान ने हवा (पवन) को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता का दर्जा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के वातावरण और आध्यात्मिक शान को बहाल करने के लिए गुरबानी के तत्व को अपनाने का समय आ गया है।

ये भी पढ़ें- UP Cabinet Meeting: ‘11.92 लाख शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा’, योगी सरकार की बड़ी सौगात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें