Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा को समय रहते अधिक पानी के इस्तेमाल के बारे में बता दिया गया था: भगवंत मान 

May 6, 2025

हरियाणा को समय रहते अधिक पानी के इस्तेमाल के बारे में बता दिया गया था: भगवंत मान 
Bhagwant Mann on BBMB : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि हरियाणा को समय रहते चेता दिया गया था कि वह अधिक पानी का इस्तेमाल कर रहा है और उसे आवंटित पानी का कोटा खत्म हो जाएगा। मान ने भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड (BBMB) को ‘सफेद हाथी’ करार देते हुए इसके पुनर्गठन की भी मांग की।
मुख्यमंत्री पंजाब विधानसभा के एक विशेष सत्र के दौरान नदी जल बंटवारे के मुद्दे पर अपनी सरकार के एक प्रस्ताव पर हो रही चर्चा का जवाब दे रहे थे। पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने हरियाणा को और अधिक पानी देने से इनकार कर दिया है जिसके बाद जल बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को इस विवाद के उठने के बाद कहना पड़ा कि वह हरियाणा के ‘पानी के समुचित बंटवारे के अधिकार’ की रक्षा करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें